नई दिल्ली : शुक्रवार को अन्ना यूनिवर्सिटी (Anna University) में PM Narendra Modi दीक्षा समारोह में शामिल हुए। PM Modi ने यहां मौजूद विद्यार्थियों को संबोधित किया। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में स्थित अन्ना विश्वविद्यालय के 42 दीक्षा समारोह में तमिलनाडु के राज्यपाल के अलावा मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी मौजूद थे। यहां PM Modi ने Anna University में 69 छात्रों को स्वर्ण पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किया।
PM Modi ने छात्रों को दी बधाई
होनहार छात्रों को
स्वर्ण पदक और प्रमाणपत्र वितरित करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने दीक्षा समारोह छात्रों
को संबोधित भी किया। संबोधन की शुरुआत उन्होंने छात्रों को स्नातक करने पर बधाई देते
हुए की। कहा कि, 'आपने अपने दिमाग में
पहले से ही अपने लिए एक भविष्य बना लिया होगा। इसलिए आज का दिन केवल उपलब्धियों का
ही नहीं बल्कि आकांक्षाओं का भी है।'
उन्होंने कहा कि,
'सिर्फ भारत ही अपने युवाओं की तरफ नहीं देख रहा
है। बल्कि मौजूदा दौर में पूरे विश्व की निगाहें भारत के युवाओं पर हैं। इसकी वजह यह
है कि आप देश के विकास इंजन हैं और इसी तरह भारत विकास का विकास इंजन है।'
कोरोना महामारी एक अभूतपूर्व घटना थी
प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी ने कहा कि कोरोना महामारी एक अभूतपूर्व घटना थी। इसने हर देश की परीक्षा ली। विपत्तियां
बताती हैं कि हम किस चीज से बने हैं। अपने वैज्ञानिकों, हेल्थ प्रोफेशनल्स और आम जनता की बदौलत भारत ने आत्मविश्वास
से इस संकट का सामना किया।
सबसे आगे भारत
संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री
भारत की उपलब्धियों और तकनीकी क्षेत्र में इसकी बढ़ती ताकत के बारे में बताना नहीं भूले। उन्होंने कहा कि पिछले साल भारत पूरे विश्व
में दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माता था। उन्होंने कहा कि इनोवेशन जीवन का एक तरीका
बनता जा रहा है। पिछले छह वर्षों में मान्यता प्राप्त स्टार्ट-अप की संख्या में 15,000
प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 2016 में जहां यह मात्र 470 था, वहीं अब इनकी संख्या
लगभग 73 हजार हो गई है। प्रधानमंत्री
ने मोदी ने बताया कि पिछले साल भारत को 83 अरब डालर से ज्यादा का रिकार्ड FDI (foreign direct invest) मिला था। साथ ही हमारे देश के स्टार्ट-अप्स को भी
महामारी के बाद रिकार्ड फंडिंग प्राप्त हुई।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।