1/01/2019

इनसे मिलिए, सोशल मीडिया ने 2018 में इन्हें बना दिया स्टार


आज की तारीख में सोशल मीडिया संचार का सबसे सशक्त माध्यम बन गया है। इसी सोशल मीडिया के सहारे कुछ लोग साल 2018 में सफलता और लोकप्रियता के शिखर पर छा गए।
इनके वीडियो के लोग इतने दीवाने हुए और इतने लोगों ने देखा कि ये रातों रात स्टार बन गए।
आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ स्टार्स के बारे में

डांसिंग अंकल यानी संजीव श्रीवास्तव

मध्य प्रदेश के प्रोफेसर संजीव श्रीवास्तव सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वालों के जेहन में पिछले दिनों अचानक ही समा गए। वे रातो रात स्टार बन गए। गोविंदा स्टाइल वाले डांस में थिरकते वीडियो ने इन्हें डांसिंग अंकल बना दिया। अब तो उन्हें बॉलीवुड से ऑफर भी मिलने लगे हैं। आम जनता के अलावा बालीवुड स्टार्स भी उनकी तारीफ करते नजर आते हैं। अर्जुन कपूर सुनील शेट्टी और गोविन्दा जैसे बॉलीवुड स्टार्स तो जैसे उनके फैन्स ही बन गए हों।

प्रिया प्रकाश वारियर

अपनी आंखों की गुस्ताखियोंसे प्रिया प्रकाश वारियर ने तो जैसे तहलका ही मचा दिया था। 2018 में सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। साल 2018 में प्रिया वारियर को गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया। एक वीडियो से ही उन्हें इतनी प्रसिद्धि मिली की उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर फॉलोवर्स की संख्या अचानक 51 लाख से भी पार हो गई। आज वह स्टार बन चुकी हैं।


दीपक कलाल

दीपक कलाल आज किसी के लिए भी अनजाने नहीं हैं। वह यूट्यूबर, ब्लॉगर और कॉमेडियन हैं। गूगल पर उन्हें खूब सर्च किया जा रहा है। गत दिनों ड्रामा क्वीन राखी सावंत और दीपक कलाल की शादी की अफवाहें भी जोर शोर से उड़ी थीं, लेकिन वह महज एक पब्लिसिटी स्टंट था। सच बात तो यह है कि पब्लिसिटी के लिए दीपक यूट्यूब पर उल- जुलूल वीडियोज शेयर करते हैं। मजे की बात यह है कि लोग उन्हें पसंद भी खूब करते हैं। पिछले दिनों वह टीवी रिएलटी शो इंडिया गॉट टैलेंट में भी नजर आए थे।

चाय पी लो आंटी

चाय पी लो आंटीअब सोमवती महावर की दूसरी पहचान बन चुकी है। अपने अजीबो-गरीब वीडियो की बदौलत रातों रात इंटरनेट सेंशन बन गईं। उनके वीडियो खूब पसंद किए जाते हैं। कभी वह लोगों से बड़े मासूम अंदाज में चाय पीने की पेशकश करती हैं तो कभी ब्रेड-मक्खन या पनीर आदि खाने का न्योता देती नजर आती हैं। चाय पी लो आंटी के वीडियो से वह इतनी लोकप्रिय हुईं कि अब मुंबई पुलिस ने उन्हीं के अंदाज में लोगों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित कर रही है। चाय पी लो आंटी वीडियो की बदौलत वह 2018 में में स्टार बन गईं।   

हम्माद सफी यानी नन्हा प्रोफेसर

जी हां, पाकिस्तान का 11 साल का बालक हम्माद सफी सोशल मीडिया के सहारे 2018 में स्टार बन गया। एक तरफ जहां कुछ लोग कुछ नया काम करने से घबराते हैं या विफलता से निराश होकर घर बैठ जाते हैं वहीं इस नन्हें प्रोफेसर ने उनमें एक उम्मीद भी जगाई है। दरअसल 11 साल का यह बालक यूनविर्सिटी लेवल के स्टूडेंट्स को यूट्यूब पर बराक ओबामा सहित कई राजनेताओं के भाषण दिखा कर अच्छी अंग्रेजी बोलना सिखाता है। आज की तारीख में लाखों लोग हम्माद के वीडियो को सोशल मीडिया के जरिए सुन रहे हैं और कुछ सीख भी रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।