![]() |
सोर्स गूगल इमेजेज |
भारत
में अब तीसरी बार लॉकडाउन दो
हफ्तों के लिए बढ़ा दिया गया।
लॉकडाउन-3
(Lockdown-3) का
यह तीसरा चरण 17
मई तक
रहेगा। मालूम हो अब तक केंद्र
सरकार देश में दो बार लॉकडाउन
बढ़ा चुकी है।
लॉकडाउन का
दूसरा चरण 03
मई को
समाप्त होगा। इसके बाद तीसरा
चरण शुरू हो जाएगा। अभी तक
प्रधानमंत्री लॉकडाउन की
मियाद बढ़ाने की घोषणा करते
आए हैं,
लेकिन
इस बार गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन-
के बारे
घोषणा की है।Lockdown-3 में अलग-अलग जोन के हिसाब से मिलेगी छूट
Lockdown-3
में
अलग-अलग
जोन के हिसाब से मिलेगी छूट।
क्योंकि इससे पहले दो बार के
लॉकडाउन में इस तरह की छूट
नहीं थी। लेकिन लॉकडाउन के
साथ अन्य आर्थिक गतिविधियां
भी चलनी जरूरी है,
इसलिए
एक जैसी परिस्थितियां रखना
उचित नहीं है। दूसरी बात यह
है कि कोरोना वायरस के संक्रमण
की स्थिति अलगअलग राज्यों
अलग-अलग
है। अब जो राज्य कोरोना से
मुक्त हो चुके हैं,
या जल्द
ही मुक्त होने वाले हैं अथवा
वहां कोरोना पीडि़तों की
संख्या बहुत कम है,
भला वहां
पूरी तरह से सील रखने का क्या
औचित्य है। इन्हीं बातों को
ध्यान में रखते हुए प्रदेशों
और प्रदेश के अलग-अलग
क्षेत्रों को रेड,
आरेंज
और ग्रीन जोन में बांटा गया
है। रेड जोन में आने वाले जिलों
में लोगों को किसी तरह की
गतिविधि की छूट नहीं मिलेगी।
जबकि ग्रीन जोन और ऑरेंज में
कुछ गतिविधियों को छूट मिलेगी।
लेकिन कोरोना से बचाव के लिए
सारे इतंजाम करने पड़ेंगे।
सारे नियम कानून भी मानने
पड़ेंगे। उन्हें मनमाने ढंग
से आर्थिक गतिविधियां संचालित
करने की छूट नहीं रहेगी।
Lockdown-3 में रेड जोन के लोगों को मोबाइल में डाउनलोड करना होगा Arogya Setu App
Lockdown-3
में कुछ
बातें अनिवार्य की गई हैं।
इसके तहत रेड जोन में रहनेवालों
लोगों को अपने मोबाइल पर आरोग्य
सेतु एप (Arogya
Setu App) डाउनलोड
करना अनिवार्य होगा। इस जोन
में घऱ-घर
की निगरानी की जाएगी। दूसरी
ओर ऑरेंज और ग्रीन जोन को रियायत
मिलेगी।
Lockdown-3 में रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन को जानें
लॉकडाउन-
2 तीन मई
को समाप्त होना था,
लेकिन
इसके पहले ही दो मई को केंद्रीय
स्वास्थ्य मंत्रालय ने देशभर
के सभी जिलों को रेड,
ऑरेंज
और ग्रीन जोन में बांट दिया
है। केंद्रीय स्वास्थ्य
मंत्रालय ने देश के 130
जिलों
को रेड जोन,
284 को
ऑरेंज जोन और 319
को ग्रीन
जोन घोषित किया है। इन क्षेत्रों
में कोरोना संक्रमण यानी
कोविड-19
मामलों
की संख्या,
मामलों
के दोगुना होने की दर,
जांच की
क्षमता और निगरानी एजेंसियों
से मिली जानकारी के आधार पर
इन्हें श्रेणीबद्ध किया गया
है। 'कंटेनमेंट
ऑपरेशन'
के लिए
जिलों के इस वर्गीकरण को राज्यों
और केंद्र शासित प्रदेशों
द्वारा तीन मई से अपनाया जाएगा।
तीन मई को लॉकडाउन का दूसरा
चरण समाप्त हो रहा है। तीन मई
को दूसरा चरण समाप्त होने के
बाद तीसरा चरण शुरू होगा।
ERP Software Development Company
जवाब देंहटाएंcustom CRM software development
CRM application development
Custom CRM development services
custom CRM software development
Odoo Application Development
Odoo Application Development
Ecommerce Development Services
Custom Ecommerce Solutions
ecommerce web development services