2/15/2022

अब किशोरों के लिए Corbevax vaccine भी हुई उपलब्ध

आज यानी मंगलवार को दो खबरें एक साथ आईं हैं और दोनों ही खुशी देने वाली हैं। पहला यह कि मार्च तक कोरोना की तीसरी लहर समाप्त हो जाएगी और चौथी लहर की आशंका कम है। इसकी एक वजह बताई गई है शरीर में हाइब्रिड इम्युनिटी का अधिक प्रभावी होना। विज्ञानियों के अनुसार शरीर में कोरोना से बचाव में दो तरह की इम्युनिटी काम करतीहै। एक तो सामान्य संक्रमण के व्यक्ति के शरीर में इम्युनिटी बन जाती है। दूसरी वैक्सीन के कारण भी शरीर में कोरोना के विरुद्ध इम्मुनिटी बनती है। यदि किसी व्यक्ति में वैक्सीन और कोरोना संक्रण के कारण इम्युनिटी दोनों तरह की इम्युनिटी बन जाए तो इसे हाइब्रिड इम्युनिटी कहते हैं। यह हाइब्रिड इम्युनिटी कोरोना से बचाव में लंबे समय तक सबसे ज्यादा प्रभावी रहती है और किसी भी तरह के वैरिएंट से लड़ने में सक्षम होती है। खुशी के बाद अधिकांश लोगों में हाइब्रिड इम्युनिटी बन चुकी है। यानी कोरोना का यदि कोई दूसरा वैरिएंट सक्रिय भी होता है तो उसका कोई विशेष प्रसार नहीं हो पाएगा।

कोर्बेवैक्स टीका (Corbevax vaccine)

दूसरी सबसे महत्वपूर्ण बात है केंद्र सरकार को कोर्बेवैक्स टीके की पहली खेप आज मिल जाएगी। इसके साथ ही अब 12 से 18 साल के बच्चों के लिए नया टीका मिल जाएगा। अभी 15 से 18 साल तक के बच्चों को कोवैक्सिन की खुराक दी जा रही है। बॉयोलॉजिकल ई द्वारा 12 से 18 साल तक के बच्चों के लिए विकसित इस कोरोना वैक्सीन की 30 करोड़ खुराक सरकार खरीद रही है। बॉयोलॉजिकल ई अपने टीके कोर्बेवैक्स की 25 करोड़ खुराक का उत्पादन कर चुकी है। वह कुछ सप्ताहों में बचे डोज भी तैयार कर लेगी।

बॉयोलॉजिकल ई हैदराबाद की कंपनी है। कंपनी को इन टीकों की खरीद के लिए सरकार ने पिछले साल 1500 करोड़ का अग्रिम भुगतान किया था।   

आरबीडी प्रोटीन आधारित वैक्सीन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार यह वैक्सीन भारत की पहली आरबीडी प्रोटीन आधारित कोविड-19 वैक्सीन है। यह भारत बॉयोटेक की कोवाक्सिन के बाद दूसरी वैक्सीन है, जिसे 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए लगाया जाएगा।

कोर्बेवैक्स टीके की खासियत

कोर्बेवैक्स टीका इंट्रामस्क्युलर यानी मांसपेशियों के जरिए लगाया जाता है। इसकी दो खुराक 28 दिनों के अंतराल पर दी जाती है। कोर्बेवैक्स 0.5 मिलीलीटर (एकल खुराक) और 5 मिलीलीटर (दस खुराक) की शीशी में उपलब्ध है। इसे 2 से 8 डिग्री सेल्सियस पर संरक्षित किया जाता है।  


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।