12/15/2018

VEG FISH : बिना संकोच खाइए शाकाहारी मछली, चौंकिए नहीं ये सच है


मछली वो भी शाकाहारी, सुनकर चौंक गए न। लेकिन इसमें चौंकने जैसी कोई बात नहीं है। खाना खाने और पकाने के शौकीन हमेशा कुछ न कुछ नया प्रयोग करते रहते हैं।
लंदन के एक रेस्टोरेंट के मालिक डैनियल सटन ने भी यही किया और हिट हो गए।
उनके रेस्टोरेंट के मेन्यू में यह आयटम खूब पसंद किया जा रहा है। उनका कहना है कि उनकी फिश में फिश ही नहीं है। सटन ने इस वेज फिश का रहस्योद्घाटन भी कर दिया है। उन्होंने बताया कि शाकाहारी फिश केले के फूल और समुद्री पौधे सैम्फायर से बनाई जाती है। बनने के बाद इसका स्वाद बिलकुल मछली की ही तरह होता है। इसे डीप फ्राइ कर इस्तेमाल में लाया जाताहै। यही नहीं यहां पर जापानी आलू के स्टार्च से शाकाहारी झींगा भी बनाया जाता है। इसे स्कैम्पी के तौर पर सर्व किया जाता है। सटन का कहना है कि ग्राहक इसे खूब पसंद कर रहे हैं और इसकी डिमांड भी खूब आ रही है। इस कंप्टीशन के दौर में उन्होंने अन्य रेस्टोरेंट की तुलना में कुछ नया करके प्रतिस्पर्धा के नए द्वार खोल दिए हैं। वह कहते हैं कि, मैंने एक कल्पना की और उसे साकार करने में लग गया। प्रयोग सफल रहा। इसका रिजल्ट भी अच्छा आ रहा है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।