12/20/2021

 नौकरियों की आई बहार, डेढ़ साल में 18 भर्ती परीक्षाएं कराएगा एसएससी


नौकरी के लिए प्रतीक्षारत या तैयारी कर रहे युवाओं के सुनहरे दिन आने वाले हैं। जल्द ही एसएससी भर्ती परीक्षाएं शुरू करने जा रहा है। यह 18 महीने में 18 भर्ती परीक्षाएं कराएगा। युवाओं को अपनी तैयारी अभी से तेज कर देनी चाहिए। साथ ही भर्ती परीक्षाओं की तारीखों पर निगाह भी रखनी पड़ेगी। कुछ भर्ती परीक्षाओं की जानकारी यहां दी जा रही है।

-कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा-2021 टियर-1 का आवेदन 23 दिसंबर, 2021 से 23 जनवरी, 2022 तक, परीक्षा अप्रैल, 2022 में प्रस्तावित।

-कंबाइंड हायर सेकेंड्री लेवल परीक्षा-2021 टियर-1 में आवेदन एक फरवरी से सात मार्च, 2022 तक, परीक्षा मई महीने में प्रस्तावित।

-मल्टी टास्किंग स्टाफ परीक्षा 2021 टियर-1 के लिए आवेदन 22 मार्च से 30 अप्रैल, 2022 तक, परीक्षा जून में प्रस्तावित।

-सेलेक्शन पोस्ट परीक्षा (फेज 10) 2022 में आवेदन 10 मार्च से नौ जून, 2022 तक, परीक्षा जुलाई महीने में प्रस्तावित।

-हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रीयल) दिल्ली पुलिस परीक्षा 2022 में आवेदन 17 मई से 16 जून तक, परीक्षा सितंबर, 2022 में प्रस्तावित।

-कांस्टेबल (ड्राइवर) दिल्ली पुलिस परीक्षा-2022 में आवेदन 27 जून से 26 जुलाई तक, परीक्षा अक्टूबर, 2022 में प्रस्तावित।

-हेड कांस्टेबल (एडब्ल्यूओ/टीपीओ) दिल्ली पुलिस परीक्षा 2022 में आवेदन चार जुलाई से तीन अगस्त तक, परीक्षा नवंबर, 2022 में प्रस्तावित।

-सब इंस्पेक्टर दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ परीक्षा 2021 पेपर-1 में आवेदन 14 अगस्त से 13 सितंबर तक, परीक्षा दिसंबर, 2022 में प्रस्तावित।

-जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर ट्रांसलेटर परीक्षा 2021 पेपर-1 में आवेदन 22 अगस्त से 21 सितंबर तक होगा। परीक्षा दिसंबर, 2022 में प्रस्तावित।

-साइंटिफिक असिस्टेंट आइएमडी परीक्षा-2022 में आवेदन 29 अगस्त से 28 सितंबर तक चलेगा। परीक्षा जनवरी, 2023 में प्रस्तावित।

-एमटीएस सिविलियन दिल्ली पुलिस परीक्षा-2022 के लिए आवेदन 11 अक्टूबर से 15 नवंबर तक, परीक्षा फरवरी, 2023 में प्रस्तावित।

-जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2021 पेपर-1 में आवेदन 28 नवंबर से 27 दिसंबर तक चलेगा। परीक्षा मार्च, 2023 में प्रस्तावित।

-स्टेनोग्राफर ग्रेड सी एंड डी परीक्षा 2021 में आवेदन पांच से 31 दिसंबर तक, परीक्षा अप्रैल, 2023 में प्रस्तावित।

-कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव पुरुष/महिला दिल्ली पुलिस परीक्षा-2022 में आवेदन नौ जनवरी से 12 फरवरी, 2023 तक होगा। परीक्षा मई, 2023 में प्रस्तावित।

-कांस्टेबल (जीडी) सीएपीएफ, एनआइए, एसएसएफ और राइफलमैन (जीडी) असम राइफल्स परीक्षा-2022 आवेदन 22 फरवरी से 31 मार्च, 2023 तक चलेगा। परीक्षा जून, 2023 में प्रस्तावित।

जारी होंगे ये परिणाम

परीक्षा के बाद कर्मचारी चयन आयोग फरवरी महीने तक तमाम भर्तियों का रिजल्ट जारी करेगा। 31 दिसंबर को कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा-2020 टियर-1 का, 31 जनवरी, 2022 को जेई परीक्षा-2019 और एसआइ दिल्ली पुलिस, सीएपीएफएस और एएसआइ सीआइएसएफ परीक्षा-2019 का अंतिम परिणाम जारी होगा। इसके बाद कंबाइंड गे्रजुएट लेवल परीक्षा-2019 का अंतिम परिणाम 15 फरवरी को जारी किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।