10/15/2018

बिहार की ये 29 बातें जानकर आप रह जाएंगे हैरान


  1. दुनिया का सबसे पहला गणराज्य बिहार के वैशाली में स्थापित किया गया था।
  2. 2600 साल पहले बिहार को सबसे ज्यादा शांतिप्रिय यानी अहिंसा प्रिय भूमि कहा जाता था। बोधगया और पावापुरी में लोग शांति प्राप्त करने के लिए आते थे और आज भी आते हैं।
  3.  भारत के चार महान राजा इसी राज्य से थे- समुद्र गुप्त, सम्राट अशोक, राजा विक्रमादित्य और चंद्रगुप्त मौर्य।
  4. पुरातन काल में संस्कृति और सत्ता के बारे में अध्ययन करने के लिए दुनिया भर से लोग यहां आया करते थे।
  5. भारतीय सभ्यता की असली तस्वीर पाटलिपुत्र से ही उभरी थी।
  6. नालंदा विश्वविद्यालय दुनिया का सबसे पुराना विश्वविद्यालय है।
  7. बौद्ध और जैन धर्मों के अलावा सिख धर्म की जड़ें भी यहां से जुड़ी हैं। गुरुगोविंद सिंह का जन्म पटना में हुआ।
  8. पुरातन काल में बिहार देश की व्यापारिक राजधानी हुआ करती थी। तब देश का 40 फीसदी व्यापार सिर्फ मगध, वैशाली, मिथिला, विदेह, अंग, साक्य प्रदेश, जनक से हुआ करता था।
ये भी जानें
  1. बंगाल का विभाजन के फलस्वरूप बिहार (1912) नाम का राज्य अस्तित्व में आया।
  2. डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद (आज़ाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति) का जन्म स्थल बिहार है।
  3. हिन्दू और बौद्ध धर्म मानने वालों के लिए गया और बोधगया सबसे प्रमुख दार्शनिक स्थल है। पितृपक्ष में हिन्दू फल्गू नदी के किनारे पितरों के लिए पूजा करते हैं।
  4. बोधगया में भगवान बुद्ध से जुड़ा पीपल का पेड़ तथा महाबोधि मंदिर है। यहां पर तिब्बती मंदिर, जापानी मंदिर, थाई मंदिर आदि मौजूद हैं।
  5. बिहार में भोजपुरी, मैथिली, मगधी (मगही) और हिंदी आदि भाषा बोली जाती है।
  6. गंगा नदी बिहार राज्य के लगभग बीचो बीच बहती है।
  7. शहनाई वाद्ययंत्र की लोकप्रियता बढ़ाने में बिस्मिल्लाह खान का नाम सर्वोपरि है, इनका जन्म बिहार में हुआ था।
 कुछ और खास बातें
  9. 80 के दशक तक बिहार के मिथिलांचल में श्रीराम को भगवान नहीं माना जाता था। हालांकि अब कुछ लोग यहां भगवान राम की पूजा करने लगे हैं।
10. विवाह पंचमी यानी, जिस दिन भगवान राम और सीता की शादी हुई थी, उस दिन मिथिलांचल के लोग शादी नहीं करते। उनका मानना है कि ऐसा करने से कन्या ससुराल में खुश नहीं रहेगी।
12. विश्व स्तर पर हुए जियोग्राफिकल एवं एग्रीकल्चरल सर्वे के अनुसार पूरे विश्व में सबसे ज्यादा उपजाऊ जमीन बिहार की ही है।
13. यदि आन्ध्र प्रदेश और केरल से संयुक्त स्तर पर बिहार की तुलना की जाए तो आज बिहार में स्नातक प्रतिशत इन दोनों राज्यों से ज्यादा है।
14. आज बिहार में केरल, तमिलनाडु, आन्ध्र प्रदेश और गुजरात से अधिक संख्या में आईएएस और आईपीएस निकल रहें हैं।

1 टिप्पणी:

आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।