शुक्रवार को वह राजधानी लखनऊ के बीरबल साहनी मार्ग स्थित पं.गोविंद बल्लभ पंत सांस्कृतिक उपवन में उत्तराखंड महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर बतौर विशिष्ट अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि, मुझे गर्व है कि मैं उत्तराखंड का हूं। महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि 10 दिनों तक उत्तराखंड ही नहीं देशभर की संस्कृति नजर आएगी।
उन्होंने कहाकि थल सेनाध्यक्ष जनरल विपिन रावत की अगुआई में हमारी सेना दुश्मनों को उन्हीं की भाषा में मुंहतोड़ जवाब दे रही है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा को याद कर उनके बुद्धि कौशल और समाज के जोडऩे की प्रतिभा की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी विरासत को डॉ.रीता बहुगुणा जोशी आगे बढ़ा रही हैं। मुख्यमंत्री ने राजधानी में उनकी आदमकद प्रतिमा लगाने की भी घोषणा की। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री रहे नारायण दत्त तिवारी को भी मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि दी और उनकी कार्यशैली की सराहना की। इससे पहले बाल एवं महिला कल्याण मंत्री डॉ.रीता बहुगुणा जोशी ने उत्तराखंड की संस्कृति और वीरगाथा पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।