![]() |
सोर्स : गूगल इमेजेज |
हर देश में
नागरिकता का अपना कानून है। इसके अलावा कुछ देश दोहरी नागरिकता को मान्यता देते
हैं। इसी तरह कुछ देश कई देशों की नागरिकता को मान्यता देते हैं।
दोहरी नागरिकता
का अर्थ होता है एक व्यक्ति का एक ही समय में दो देशों का नागरिक होना। ऐसे में उसके
दोनों देशों के संबंध में कानूनी अधिकार और दायित्व होते हैं। मिसाल के तौर पर दोहरी
नागरिकों में एक से अधिक देशों में कर दायित्व हो सकते हैं। इसी तरह दो होमलैंड के बीच निवास आवश्यकताओं को
पूरा करने की जरूरत हो सकती है। कुछ देश ऐसे भी होते हैं जो कुछ उन्हीं देशों के
लोगों को दोहरी नागरिकता का लाभ देते हैं, जिनके साथ दोहरी नागरिकता का उनका
समझौता होता है। इसके अलावा दोहरी नागरिकता की अपनी कुछ शर्तें होती हैं, जिन्हें
पूरा करना पड़ता है। जैसे आस्ट्रेलिया की नागरिकता के लिए आवेदन करने के बाद वहां कम
से कम दो साल रहना जरूरी होता है। महत्वपूर्ण बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया का नागरिक कानूनी
तौर पर कॉमनवेल्थ देशों का भी नागरिक होता है। ऑस्ट्रेलियाई नागरिक को ब्रिटेन में
भी वही कानूनी अधिकार प्राप्त हैं जो उसे अपने देश में प्राप्त हैं। दोहरी
नागरिकता प्रदान करने वाले देश निम्न हैं अल्बानिया, अल्जीरिया, अर्जेंटीना,
अर्मेनिया, अंगोला, एंटीगुआ, आस्ट्रेलिया, बारबडोस, बांग्लादेश, बेलाइज, बेल्जियम,
बोलिविया, ब्राजील, कनाडा, केप विर्डी, चिली, कोलंबिया, कोस्टा रिका, साइप्रस,
क्रेच रिपब्लिक, डेनमार्क, डोमिनिका, डोमिनिकल रिपब्लिक, ईस्ट ट्रिमोर, इक्वाडोर,
इजिप्ट, फिजी, फिनलैंड, फ्रांस, घाना, ग्रीस, ग्रेनाडा, होंडुरास, हांगकांग, हंगरी,
आइसलैंड, ईराक, आयरलैंड, इजरायल, इटली, आइवरी कोस्ट, जमाइका, जार्डन, केन्या,
लेबनान, लातविया, लीबिया, लक्समबर्ग, मैसीडोनिया, मालदीव, माल्टा, मारीशस,
मेक्सिको, मोरक्को, नुरू, न्यूजीलैंड, पलाऊ, पाकिस्तान, फिलीस्तीन, पनामा, पराग्वे,
पेरू, फिलीपीन्स, पुर्तगाल, रोमानिया, रूस, समोआ, सर्बिया, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका,
सेंट किट्स एंड नेविस, सेंट लूसिया, सूडान, स्वीडन, स्विट्जरलैंड, सीरिया,
त्रिनिडाड, तुनिसिया, टर्की, तुआलु, यूनाइटेड किंगडम, उरुग्वे, वनुआतु, जांबिया,
यूएसए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।