4/10/2020

Good Friday पर याद करें प्रभु यीशु को, अपनों को भेजें संदेश

सोर्स : गूगल इमेजेज

आज Good Friday है। यह खुशी का त्योहार नहीं है। गुड फ्राइडे के दिन प्रभु यीशु को सूली पर चढ़ाया गया था, मतलब यह कि आज ही के दिन प्रभु ईसा मसीह ने दुनिया के सामने खुद का बलिदान देकर निःस्वार्थ प्रेम की पराकाष्ठा का अनूठा उदाहरण पेश किया था।

4/08/2020

Video game खिलाड़ियों को रोमांचित करने आ रहा है अब Valorant

सोर्स : गूगल इमेजेज

वीडियो गेम खिलाड़ियों की दुनिया में तहलका मचाने एक नया गेम आ रहा है- Valorant (VALORANT)। फ्री-टू-प्ले मल्टीप्लेयर first person shooter video game है। इसे द रिओट गेम्स ने विकसित किया है।

4/05/2020

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए पाकिस्तान ने बनाए कब्रिस्तान

आज कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को जिस तरह से अपने शिकंजे में ले लिया है, उससे सारे देश त्रस्त और पस्त हैं। इससे लड़ने का हर किसी का अपना-अपना तरीका है। इसकी वजह यही है कि अभी तक इसके इलाज का कोई कारगर तरीका नहीं ढूंढ़ा जा सका है।

4/03/2020

सीबीएसई के आठवीं तक के सभी बच्चे होंगे पास, मानव संसाधन मंत्री ने दिया आदेश

सोर्स : गूगल इमेजेज
कोरोना वायरस का प्रकोप ऐसे समय में बढ़ा है, जब परीक्षाओं, परिणाम, नई कक्षाओं में प्रमोशन आदि का समय होता है। लेकिन कोरोना के कारण सारा शिड्यूल बिगड़ चुका है। पठन पाठन काकार्य बाधित है।

3/29/2020

क्या आप सच्चे देशभक्त हैं ? आपका जवाब खोलेगा बहुत लोगों के भेद

सोर्स : गूगल इमेजेज
पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस के खौफ में जी रही है। महामारी से पूरी दुनिया पस्त है। भारत में भी यह बीमारी तेजी से पांव पसार रही है। ऐसे में भारत सरकार और राज्य सरकारें विभिन्न कदम उठा रही हैं।

3/28/2020

रामायण धारावाहिक एक बार फिर दर्शकों को भक्ति में करेगा सराबोर

सोर्स : गूगल इमेजेज

देश में कोरोना वायरस के संक्रमण ने लोगों को घरों में सीमित रहने के लिए मजबूर कर दिया है। तमाम लोगों के दिन मुश्किल से कट रहे हैं। लोगों को घरों में ही सिमट कर रहने के लिए तमाम स्तर पर तमाम प्रयास हो रहे हैंकोई आनलाइन अंताक्षरी खेल रहा है तो कोई गेम, कोई यूट्यूब पर समय बिता रहा है तो कोई टीवी के कार्यक्रमों के सहारे दिन गुजार रहा है।

3/14/2020

कानून है पुराना, पर कोरोना से निपटने का बन सकता है सबसे कारगर हथियार

सोर्स : गूगल इमेजेज
भारत वास्तव में बहुत अनोखा देश है। इतने उतार-चढ़ाव से गुजरा है कि हर तरह की मुसीबतों से बचाव का रास्ता इसने खोज लिया है। पर मुश्किल यह है कि यह हमें तब याद आता है, जब मुसीबतों से बाहर निकलने का कोई रास्ता हमें नहीं सूझता।

3/05/2020

कोरोना वायरस ने पसारा पांव, हो जाएं सावधान (DO2WIN)

सोर्स : गूगल इमेजेज

(DO2WIN), नई दिल्ली भारत में कोरोना वायरस लगातार पांव पसारता जा रहा है। बुधवार सुबह तक 29 मामले सामने आ चुके थे। सबसे ताजा तरीन मामलों में आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के तीन संदिग्ध मरीजों की जानकारी हुई है।

3/04/2020

बहुत दिलचस्प है भारत में बैंकिंग का इतिहास

सोर्स : गूगल इमेज

यूं तो भारत में बैंकिंग का इतिहास काफी पुराना है। देखा जाए तो देश में पहला बैंक बैंक आफ हिंदुस्तान 1770 स्थापित हुआ था। इसकी स्थापना एलेग्जेंडर एंड कंपनी ने की थी।

क्या हम रैपिडो बाइक से जुड़ कर अपनी जीविका चला सकते हैं?

यह स्टार्टअप के तहत शुरू किया गया कारोबार है। कुछ इसी तरह का कारोबार बाइक बोट ने शुरू किया था। लेकिन उसका उद्देश्य कारोबार चलाना नहीं, लोगों को धोखा देकर लूटना था। ऐसे किसी भी कारोबार से जुड़कर आजीविका चलाना बुरा नहीं है।

वर्चुअल क्लास रूम किसे कहते हैं क्या ये लाभकारी होता है?

सोर्स : वर्चुअल इमेजेज
वर्चुअल क्लासरूम का अर्थ है आभासी कक्षा। यानी जहां परंपरागत कक्षा में छात्र औऱ शिक्षक एक ही कक्षा में रहकर एक दूसरे से संवाद करते हैं। शिक्षक छात्रों के प्रश्नों का उत्तर देता है।

बहरीन मे नागरिकता मिलना आसान है या नहीं

सोर्स : गूगल इमेजेज

बहरीन किंगडम एक खुला साम्राज्य है। वहां महानगरीय जीवनशैली का आनंद लेने के लिए हर कोई स्वतंत्र है। वहां बिना किसी भेदभाव के सभी नागरिकताओं का स्वागत है। नागरिकता की बात करें तो बहरीन नागरिक का बच्चा जन्म से ही वहां का कानूनी तौर पर नागरिक होता है। सभी को समानता और न्याय सुनिश्चित करने के लिए वहां 1963 में बहरीन राष्ट्रीयता कानून लागू किया गया। वहां के पासपोर्ट के लिए कुछ नियम, शर्तों, आवश्यक दस्तावेज का होना जरूरी होता है। इसी के आधार पर आगे वहां राष्ट्रीयता और नागरिकता प्रदान की जाती है। बहरीन की सरकार जीवन की गुणवत्ता, अपने मूल्यों और संस्कृति की गुणवत्ता बरकरार रखने के प्रति बहुत ही सख्त है। बहरीन की स्थायी नागरिकता के लिए कुछ निश्चित नियम शर्तों को मानना बहुत जरूरी है। उन अर्हताओं को पूरा करने के बाद ही किसी को बहरीन की नागरिकता प्रदान की जाती है। जो बहरीन में रहते हैं और वहां की नागरिकता चाहते हैं उन्हें निम्न बातों का ध्यान रखना पड़ेगा। बहरीन की नागरिकता के लिए वहां कम से कम 25 साल का निवासी होता चाहिए ( अरब देशों के लिए यह 15 साल है)। उसका चाल-चलन, आचरण अच्छा हो, अरबी भाषा अच्छी तरह से जानता हो। बहरीन में अपनी कोई स्थायी संपत्ति हो।। बहरीन की यदि कोई महिला अन्य देश के नागरिक से शादी कर लेती है तो उसकी नागरिकता तब तक समाप्त नहीं होगी, जब तक कि वह खुद ही अपने पति के देश की नागरिकता न स्वीकार कर ले। बहरीन की नागरिकता के निम्न दस्तावेज आवश्यक हैं-   

पासपोर्ट की मूल और कॉपी
आइडेंटिटी कार्ड की मूल और फोटोस्टेट कॉपी
जन्म प्रमाणपत्र की मूल और फोटोस्टेट कॉपी
दो फोटो
यदि पासपोर्ट में नाम स्पष्ट न हो रहा हो तो कोई ऐसा दस्तावेज जो पूरा नाम स्पष्ट करता हो
राष्ट्रीयता प्रमाणपत्र की मूल और फोटोस्टेट कॉपी
वर्तमान में बहरीन निवास की मूल और फोटोस्टेट कॉपी
बहरीन की नागरिकता प्राप्त करने के लिए स्वघोषित घोषणापत्र 

3/03/2020

नैचुरल राइट्स एंड हिस्ट्री के लेखक कौन है?

सोर्स : गूगल इमेजेज

मौजूदा दौर की राजनीतिक और सामाजिक व्यवस्था और सिद्धांतों में प्राकृतिक अधिकार बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दा है। हमें समझना होगा कि अधिकार दो प्रकार के होते हैं। इनमें से एक है प्राकृतिक अधिकार। प्राकृतिक अधिकार वह होता है जो प्रत्येक व्यक्ति को जन्म से ही प्राप्त होता है। इसे समाज  या राज्य द्वारा निरस्त नहीं किया जा सकता। सही कहें तो यही मानव के मूल अधिकार भी हैं, जिन्हें मानवाधिकार कहते हैं। जैसे जीवन जीने का अधिकार, स्वतंत्रता का अधिकार, समानता का अधिकार, शोषण के विरुद्ध अधिकार, शिक्षा का अधिकार इत्यादिइन अधिकारों को सामाजिक, सांस्कृतिक, आधिकारिक या राजनैतिक नियमों और रीति-रिवाजों द्वारा प्रतिबंधित या निरस्त नहीं किया जा सकता है। दूसरे तरह के अधिकार को विधिक अधिकार कहते हैं, जो समाज और विधि द्वारा प्रदान किए जाते हैं। इन अधिकारों को संचालित, प्रतिबंधित और निरस्त किया जा सकता है। प्राकृतिक अधिकारों और इसके इतिहास को लेकर जर्मन निवासी लियो स्ट्रॉस ने पुस्तक लिखी है-नेचुरल राइट एंड हिस्ट्री। लियो स्ट्रॉस जर्मन-अमेरिकन फिलास्फर थे। उनका जन्म 20 सितंबर 1899 में जर्मनी में हुआ था और निधन 18 अक्टूबर 1973 को अमेरिका में हुआ था।  

3/02/2020

किस देश ने दोहरी नागरिकता की नीति को मान्यता दी हैं

सोर्स : गूगल इमेजेज
हर देश में नागरिकता का अपना कानून है। इसके अलावा कुछ देश दोहरी नागरिकता को मान्यता देते हैं। इसी तरह कुछ देश कई देशों की नागरिकता को मान्यता देते हैं।

नागरिकता कानून में मुसलमानों के साथ इंसाफ या नाइंसाफी

सोर्स : गूगल इमेजेज

भारत में नागरिकता कानून में मुसलमानों के साथ कोई नाइंसाफी नहीं है। हमारे देश में नागरिकता को लेकर बहुत ही स्पष्ट कानून है। जरूरत के मुताबिक समय के साथ-साथ गत 70 वर्षों में कई बार इसमें कई बार संशोधन हुआ है।

2/29/2020

जापान के नागरिक के कोई दो कर्तव्य

सोर्स : गूगल इमेजेज
हमें यह बात समझनी होगी कि जापान एक ऐसा देश है जो द्वितीय विश्व युद्ध में अमेरिका से पराजित हो चुका है। ऐसे में उसकी कुछ मजबूरियां थीं। उसे अमेरिका के निर्देश पर अपना संविधान रचना पड़ा।

नागरिकता संशोधन क्यों हो रहा है?

सोर्स : गूगल इमेजेज


1/12/2020

rajmarg: बेलूर मठ में पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, किया रात्रि...

rajmarg: बेलूर मठ में पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, किया रात्रि...: प्रधानमंमत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों की यात्रा पर शनिवार को कोलकाता पहुंचे। प्रधानमंत्री कलकत्ता पोर्ट ट्रस्ट की 150वीं वर्षगांठ समारोह ...

1/11/2020

rajmarg: सुप्रसिद्ध इतिहासकार शोधकर्ता और लेखक एम चिदानंद म...

rajmarg: सुप्रसिद्ध इतिहासकार शोधकर्ता और लेखक एम चिदानंद म...: सुप्रसिद्ध इतिहासकार शोधकर्ता और लेखक एम चिदानंद मूर्ति का शनिवार को बेंगलुरु में निधन हो गया। उन्हें हम्पी स्मारकों के संरक्षण के लिए ...

rajmarg: आखिर आ ही गई लक्ष्मी अग्रवाल बनीं दीपिका पादुकोण क...

rajmarg: आखिर आ ही गई लक्ष्मी अग्रवाल बनीं दीपिका पादुकोण क...: दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक शुक्रवार को रिलीज हो गई। 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म देशभर के 1500 सिनेमाघरों में दिखाई जा रही ह...

4/06/2019

10वीं और 12वीं के बाद क्या और कैसे करें विषय का चयन, पूरी जानकारी यहां प्राप्त करें what and how to select subject after 10th and 12th, get all the information here


कोरोना वायरस से फैली महामारी ने छात्र छात्राओं का सारा समीकरण बिगाड़ कर रख दिया है। लॉकडाउन के चलते उनकी पढ़ाई और तैयारी बाधित हुई है, लेकिन इससे हताश या निराश होने की जरूरत नहीं है। जो कुछ सामान्य परिस्थितियों में होता, वही अब भी होगा, लेकिन इससे पहले इंतजार किया जा रहा है कि किस तरह महामारी से निजात पायी जाए। इसलिए तैयार रहें। जैसे ही अगला मौका मिलता है, तत्काल कूद पड़ें मैदान में। दसवीं और 12वीं करने वाले तमाम छात्रों को यह स्पष्ट ही नहीं होता कि वे क्या करें। या आगे भविष्य का कौन सा रास्ता उनके लिए ठीक रहेगा। हाईस्कूल कर लिया, लेकिन यह नहीं पता कि इसके बाद क्या करना ठीक रहेगा। साइंस का रास्ता चुनें या कामर्स का या फिर आर्ट्स का, कुछ निश्चित नहीं हो पाता है। इसकी वजह यह है कि आगे इंटर के बाद क्या क्या रास्ते खुलते हैं, इसकी सही तरह से जानकारी नहीं होती।

1/23/2019

जानें गणतंत्र दिवस से जुड़ी कुछ रोचक बातें


26 जनवरी को गणतंत्र दिवस भी कहा जाता है, क्योंकि इसी तारीख को सन् 1950 में हमारे देश में संविधान लागू किया गया था। भारत के संविधान को पूरा करने के लिए लगभग 2 वर्ष, 11 महीने और 18 दिन लग गए थे। हमारे नेताओं ने अन्य देशों के संविधानों के सर्वोत्तम पहलुओं को ले लिया।

1/11/2019

इतना सोना आपकी जेब में, जानकर आप रह जाएंगे हैरान

आप की जेब में सोने की खान है। विश्वास नहीं हो रहा है न। लेकिन यह सच है, बिलकुल खरे सोने की तरह। यह सोने की खान है आपका मोबाइल। केवल मोबाइल ही क्यों तमाम इलेक्ट्रॉनिक सामानों में इतना सोना-चांदी होता है, जितना खदानों से बड़ी मशक़्क़त के बाद प्राप्त होता है।

1/01/2019

इनसे मिलिए, सोशल मीडिया ने 2018 में इन्हें बना दिया स्टार


आज की तारीख में सोशल मीडिया संचार का सबसे सशक्त माध्यम बन गया है। इसी सोशल मीडिया के सहारे कुछ लोग साल 2018 में सफलता और लोकप्रियता के शिखर पर छा गए।

GST : जीएसटी दर घटने से 23 सामान और सेवाएं नए साल में हो जाएंगी सस्ती



देश में 1 जुलाई 2017 से जीएसटी लागू होने के बाद से ही इसकी राह में आने वाली दिक्कतें और व्यावहारिक स्तर पर लगातार प्राप्त हो रहे अनुभवों के आधार पर सरकार इसमें लगातार संशोधन भी करती जा रही है। इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए सरकार ने नए साल में जनता को उपहार दिया है। पहली जनवरी से 23 वस्तुओं एवं सेवाओं पर जीएसटी दर घटा दी गई है।

12/20/2018

राहुल गांधी ने शिमला में देखा प्रियंका वाड्रा का नवनिर्मित आशियाना


प्रियंका वाड्रा ने शिमला में जब अपना नया घर बनवाना शुरू किया तो काफी लोगों को उसके बारे में जानने की उत्सुकता हुई। खासतौर से तब और जब खुद सोनिया गांधी भी वहां निर्माणाधीन मकान को देखने पहुंचीं थीं।

12/15/2018

VEG FISH : बिना संकोच खाइए शाकाहारी मछली, चौंकिए नहीं ये सच है


मछली वो भी शाकाहारी, सुनकर चौंक गए न। लेकिन इसमें चौंकने जैसी कोई बात नहीं है। खाना खाने और पकाने के शौकीन हमेशा कुछ न कुछ नया प्रयोग करते रहते हैं।

12/11/2018

UPHESC : परीक्षा तीन दिन बाद, यूपीएचईएससी ने जारी किए प्रवेश पत्र



असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। उप्र उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीएचईएससी) ने सोमवार शाम प्रवेशपत्र वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। हालांकि यह प्रवेशपत्र और पहले जारी होना चाहिए था, क्योंकि इसमें पूरे प्रदेश के अभ्यर्थी शामिल होंगे और उन्हें परीक्षा के लिए दूर दराज के जिलों में जाना होगा,

12/02/2018

UP TET 2018 : टीईटी की संशोधित आंसर की में हुआ बड़ा बदलाव



यूपी टीईटी 2018 यानी उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा की संशोधित आंसर की में काफी परिवर्तन हो गया है। विषय विशेषज्ञों की रिपोर्ट पर परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने प्राथमिक स्तर में छह और उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में पूछे गए तीन प्रश्नों के उत्तर परिवर्तित कर दिए हैं।