6/14/2020

बॉलीवुड एक्टर (Bollywood Actor) सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने की खुदकुशी


सोर्स गूगल इमेजेज

बॉलीवुड (Bollywood) से दुखद खबर है। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने मुंबई स्थित अपने घर में आत्महत्या (Suicide) कर ली। उनके आत्महत्या करने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस छानबीन में जुट गई है। लेकिन उनके इस कदम ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री अवाक कर दिया है। सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने बहुत तेजी से लोकप्रियता हासिल की थी। एक्टिंग की दुनिया में उनकी करियर को देखें तो उन्होंने 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के डेली सोप में काम किया, वास्तविक रूप से उनको पहचान एकता कपूर के धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' से मिली। इस धारावाहिक के बाद सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को मिली शोहरत ने फिल्मों में भी काम दिलाना शुरू कर दिया। फिल्म 'काय पो छे' से उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिर उन्होंने 'शुद्ध देसी रोमांस' में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ काम किया था।

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) सबसे ज्यादा तब लोकप्रिय हुए जब उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी (रूस् ष्ठद्धशठ्ठद्ब) की बायोपिक में काम किया था। इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को लगातार फिल्में मिलती गई। 'सोनचिडिय़ा', 'छिछोरे', 'केदारनाथ' जैसी उनकी प्रमख फिल्में हैं। अगली फिल्म 'चंदा मामा दूर के' रिलीज होने वाली थी, लेकिन शूटिंग बजट के अभाव में रोक दी गई थी।

5/02/2020

Lockdown in India ..तो लॉकडाउन से बाहर निकलने की तैयारी है ये


सोर्स गूगल इमेजेज
पिछले कुछ दिनों से जब यह सूचनाएं आने लगीं थीं कि कई राज्य सरकारें लॉकडाउन तीसरी बार भी बढ़ाने के पक्ष में हैं, तभी यह अहसास हो गया था कि लॉकडाउन एक बार फिर बढ़ेगा। अब गृह मंत्रालय ने भी साफ कर दिया है कि लॉकडाउन -3 चार मई से 17 मई तक लागू रहेगा।

5/01/2020

Lockdown extention : भारत में लॉकडाउन-3 (Lockdown-3) दो हफ्तों के लिए बढ़ा

सोर्स गूगल इमेजेज
भारत में अब तीसरी बार लॉकडाउन दो हफ्तों के लिए बढ़ा दिया गया। लॉकडाउन-3 (Lockdown-3) का यह तीसरा चरण 17 मई तक रहेगा। मालूम हो अब तक केंद्र सरकार देश में दो बार लॉकडाउन बढ़ा चुकी है।

4/30/2020

Bollywood Actor : इरफान खान के बाद अब ऋषि कपूर नहीं रहे

ऋषि कपूर (सोर्स गूगल इमेजेजः

बॉलीवुड फिल्म अभिनेता इरफान खान के बाद अब ऋषि कपूर (Rishikapoor) हमारे बीच नहीं रहे। गुरुवार सुबह 67 वर्ष की उम्र में मुंबई के एचएन.रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में उनका निधन हो गया। ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में अमेरिका से इलाज कराकर भारत लौटे थे।

4/24/2020

अब आम के आम तो रहेंगे, लेकिन गुठलियों के दाम नहीं मिलेंगे

बिना गुठली का आम (सोर्स : गूगल इमेजेज)
समय के साथ काफी कुछ बदल जाता है। आम यानी mango के मामले में तो इतना समय बदल गया है कि लोकोक्ति ही बदल गई है। पहले कहते थे आम के आम गुठलियों के दाम, लेकिन अब गुठलियों के दाम नहीं मिलेंगे, क्योंकि आम में गुठली होगी ही नहीं।

4/13/2020

Jallianwala Bagh massacre : जलियांवाला बाग में आज भी मौजूद है जनरल डायर की क्रूरता की निशानी

जलियांवाला बाग में बना स्मारक (सोर्स :गूगल इमेजेज)
जालियांवाला बाग की घटना को आज 101 वर्ष पूरे हो गए। 13 अप्रैल, वर्ष 1919 में अमृतसर के जलियांवाला बाग (Jallianwala Bagh) में हुए इस नरसंहार में हजारों लोग मारे गए थे। हालंकि ब्रिटिश सरकार के आंकड़ों में सिर्फ 379 की हत्या दर्ज की गई थी।

4/12/2020

Nihang sikh : जानें निहंग सिख का इतिहास, पटियाला में दारोगा का हाथ काटने के बाद आए चर्चा में

सोर्स : गूगल इमेजेज

लॉकडाउन के दौरान पंजाब के पटियाला में आज पुलिसकर्मियों ने मंडी में जाने से एक वाहन को रोका तो उसके चालक ने हमला कर कृपाण से एक दारोगा का हाथ काट दिया। हाथ पूरी तरह शरीर से अलग हो गया। उ

4/11/2020

arogya news: Hydroxychloroquine हराएगा Coronavirus को

arogya news: Hydroxychloroquine हराएगा Coronavirus को: सोर्स : गूगल इमेजेज यूं तो अमेरकिा के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत से दोस्ती का दम भरते रहते हैैं, लेकिन कोरोना वायरस (coronavirus) या...

4/10/2020

Good Friday पर याद करें प्रभु यीशु को, अपनों को भेजें संदेश

सोर्स : गूगल इमेजेज

आज Good Friday है। यह खुशी का त्योहार नहीं है। गुड फ्राइडे के दिन प्रभु यीशु को सूली पर चढ़ाया गया था, मतलब यह कि आज ही के दिन प्रभु ईसा मसीह ने दुनिया के सामने खुद का बलिदान देकर निःस्वार्थ प्रेम की पराकाष्ठा का अनूठा उदाहरण पेश किया था।

4/08/2020

Video game खिलाड़ियों को रोमांचित करने आ रहा है अब Valorant

सोर्स : गूगल इमेजेज

वीडियो गेम खिलाड़ियों की दुनिया में तहलका मचाने एक नया गेम आ रहा है- Valorant (VALORANT)। फ्री-टू-प्ले मल्टीप्लेयर first person shooter video game है। इसे द रिओट गेम्स ने विकसित किया है।

4/05/2020

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए पाकिस्तान ने बनाए कब्रिस्तान

आज कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को जिस तरह से अपने शिकंजे में ले लिया है, उससे सारे देश त्रस्त और पस्त हैं। इससे लड़ने का हर किसी का अपना-अपना तरीका है। इसकी वजह यही है कि अभी तक इसके इलाज का कोई कारगर तरीका नहीं ढूंढ़ा जा सका है।

4/03/2020

सीबीएसई के आठवीं तक के सभी बच्चे होंगे पास, मानव संसाधन मंत्री ने दिया आदेश

सोर्स : गूगल इमेजेज
कोरोना वायरस का प्रकोप ऐसे समय में बढ़ा है, जब परीक्षाओं, परिणाम, नई कक्षाओं में प्रमोशन आदि का समय होता है। लेकिन कोरोना के कारण सारा शिड्यूल बिगड़ चुका है। पठन पाठन काकार्य बाधित है।

3/29/2020

क्या आप सच्चे देशभक्त हैं ? आपका जवाब खोलेगा बहुत लोगों के भेद

सोर्स : गूगल इमेजेज
पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस के खौफ में जी रही है। महामारी से पूरी दुनिया पस्त है। भारत में भी यह बीमारी तेजी से पांव पसार रही है। ऐसे में भारत सरकार और राज्य सरकारें विभिन्न कदम उठा रही हैं।

3/28/2020

रामायण धारावाहिक एक बार फिर दर्शकों को भक्ति में करेगा सराबोर

सोर्स : गूगल इमेजेज

देश में कोरोना वायरस के संक्रमण ने लोगों को घरों में सीमित रहने के लिए मजबूर कर दिया है। तमाम लोगों के दिन मुश्किल से कट रहे हैं। लोगों को घरों में ही सिमट कर रहने के लिए तमाम स्तर पर तमाम प्रयास हो रहे हैंकोई आनलाइन अंताक्षरी खेल रहा है तो कोई गेम, कोई यूट्यूब पर समय बिता रहा है तो कोई टीवी के कार्यक्रमों के सहारे दिन गुजार रहा है।

3/14/2020

कानून है पुराना, पर कोरोना से निपटने का बन सकता है सबसे कारगर हथियार

सोर्स : गूगल इमेजेज
भारत वास्तव में बहुत अनोखा देश है। इतने उतार-चढ़ाव से गुजरा है कि हर तरह की मुसीबतों से बचाव का रास्ता इसने खोज लिया है। पर मुश्किल यह है कि यह हमें तब याद आता है, जब मुसीबतों से बाहर निकलने का कोई रास्ता हमें नहीं सूझता।

3/05/2020

कोरोना वायरस ने पसारा पांव, हो जाएं सावधान (DO2WIN)

सोर्स : गूगल इमेजेज

(DO2WIN), नई दिल्ली भारत में कोरोना वायरस लगातार पांव पसारता जा रहा है। बुधवार सुबह तक 29 मामले सामने आ चुके थे। सबसे ताजा तरीन मामलों में आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के तीन संदिग्ध मरीजों की जानकारी हुई है।

3/04/2020

बहुत दिलचस्प है भारत में बैंकिंग का इतिहास

सोर्स : गूगल इमेज

यूं तो भारत में बैंकिंग का इतिहास काफी पुराना है। देखा जाए तो देश में पहला बैंक बैंक आफ हिंदुस्तान 1770 स्थापित हुआ था। इसकी स्थापना एलेग्जेंडर एंड कंपनी ने की थी।

क्या हम रैपिडो बाइक से जुड़ कर अपनी जीविका चला सकते हैं?

यह स्टार्टअप के तहत शुरू किया गया कारोबार है। कुछ इसी तरह का कारोबार बाइक बोट ने शुरू किया था। लेकिन उसका उद्देश्य कारोबार चलाना नहीं, लोगों को धोखा देकर लूटना था। ऐसे किसी भी कारोबार से जुड़कर आजीविका चलाना बुरा नहीं है।

वर्चुअल क्लास रूम किसे कहते हैं क्या ये लाभकारी होता है?

सोर्स : वर्चुअल इमेजेज
वर्चुअल क्लासरूम का अर्थ है आभासी कक्षा। यानी जहां परंपरागत कक्षा में छात्र औऱ शिक्षक एक ही कक्षा में रहकर एक दूसरे से संवाद करते हैं। शिक्षक छात्रों के प्रश्नों का उत्तर देता है।

बहरीन मे नागरिकता मिलना आसान है या नहीं

सोर्स : गूगल इमेजेज

बहरीन किंगडम एक खुला साम्राज्य है। वहां महानगरीय जीवनशैली का आनंद लेने के लिए हर कोई स्वतंत्र है। वहां बिना किसी भेदभाव के सभी नागरिकताओं का स्वागत है। नागरिकता की बात करें तो बहरीन नागरिक का बच्चा जन्म से ही वहां का कानूनी तौर पर नागरिक होता है। सभी को समानता और न्याय सुनिश्चित करने के लिए वहां 1963 में बहरीन राष्ट्रीयता कानून लागू किया गया। वहां के पासपोर्ट के लिए कुछ नियम, शर्तों, आवश्यक दस्तावेज का होना जरूरी होता है। इसी के आधार पर आगे वहां राष्ट्रीयता और नागरिकता प्रदान की जाती है। बहरीन की सरकार जीवन की गुणवत्ता, अपने मूल्यों और संस्कृति की गुणवत्ता बरकरार रखने के प्रति बहुत ही सख्त है। बहरीन की स्थायी नागरिकता के लिए कुछ निश्चित नियम शर्तों को मानना बहुत जरूरी है। उन अर्हताओं को पूरा करने के बाद ही किसी को बहरीन की नागरिकता प्रदान की जाती है। जो बहरीन में रहते हैं और वहां की नागरिकता चाहते हैं उन्हें निम्न बातों का ध्यान रखना पड़ेगा। बहरीन की नागरिकता के लिए वहां कम से कम 25 साल का निवासी होता चाहिए ( अरब देशों के लिए यह 15 साल है)। उसका चाल-चलन, आचरण अच्छा हो, अरबी भाषा अच्छी तरह से जानता हो। बहरीन में अपनी कोई स्थायी संपत्ति हो।। बहरीन की यदि कोई महिला अन्य देश के नागरिक से शादी कर लेती है तो उसकी नागरिकता तब तक समाप्त नहीं होगी, जब तक कि वह खुद ही अपने पति के देश की नागरिकता न स्वीकार कर ले। बहरीन की नागरिकता के निम्न दस्तावेज आवश्यक हैं-   

पासपोर्ट की मूल और कॉपी
आइडेंटिटी कार्ड की मूल और फोटोस्टेट कॉपी
जन्म प्रमाणपत्र की मूल और फोटोस्टेट कॉपी
दो फोटो
यदि पासपोर्ट में नाम स्पष्ट न हो रहा हो तो कोई ऐसा दस्तावेज जो पूरा नाम स्पष्ट करता हो
राष्ट्रीयता प्रमाणपत्र की मूल और फोटोस्टेट कॉपी
वर्तमान में बहरीन निवास की मूल और फोटोस्टेट कॉपी
बहरीन की नागरिकता प्राप्त करने के लिए स्वघोषित घोषणापत्र 

3/03/2020

नैचुरल राइट्स एंड हिस्ट्री के लेखक कौन है?

सोर्स : गूगल इमेजेज

मौजूदा दौर की राजनीतिक और सामाजिक व्यवस्था और सिद्धांतों में प्राकृतिक अधिकार बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दा है। हमें समझना होगा कि अधिकार दो प्रकार के होते हैं। इनमें से एक है प्राकृतिक अधिकार। प्राकृतिक अधिकार वह होता है जो प्रत्येक व्यक्ति को जन्म से ही प्राप्त होता है। इसे समाज  या राज्य द्वारा निरस्त नहीं किया जा सकता। सही कहें तो यही मानव के मूल अधिकार भी हैं, जिन्हें मानवाधिकार कहते हैं। जैसे जीवन जीने का अधिकार, स्वतंत्रता का अधिकार, समानता का अधिकार, शोषण के विरुद्ध अधिकार, शिक्षा का अधिकार इत्यादिइन अधिकारों को सामाजिक, सांस्कृतिक, आधिकारिक या राजनैतिक नियमों और रीति-रिवाजों द्वारा प्रतिबंधित या निरस्त नहीं किया जा सकता है। दूसरे तरह के अधिकार को विधिक अधिकार कहते हैं, जो समाज और विधि द्वारा प्रदान किए जाते हैं। इन अधिकारों को संचालित, प्रतिबंधित और निरस्त किया जा सकता है। प्राकृतिक अधिकारों और इसके इतिहास को लेकर जर्मन निवासी लियो स्ट्रॉस ने पुस्तक लिखी है-नेचुरल राइट एंड हिस्ट्री। लियो स्ट्रॉस जर्मन-अमेरिकन फिलास्फर थे। उनका जन्म 20 सितंबर 1899 में जर्मनी में हुआ था और निधन 18 अक्टूबर 1973 को अमेरिका में हुआ था।  

3/02/2020

किस देश ने दोहरी नागरिकता की नीति को मान्यता दी हैं

सोर्स : गूगल इमेजेज
हर देश में नागरिकता का अपना कानून है। इसके अलावा कुछ देश दोहरी नागरिकता को मान्यता देते हैं। इसी तरह कुछ देश कई देशों की नागरिकता को मान्यता देते हैं।

नागरिकता कानून में मुसलमानों के साथ इंसाफ या नाइंसाफी

सोर्स : गूगल इमेजेज

भारत में नागरिकता कानून में मुसलमानों के साथ कोई नाइंसाफी नहीं है। हमारे देश में नागरिकता को लेकर बहुत ही स्पष्ट कानून है। जरूरत के मुताबिक समय के साथ-साथ गत 70 वर्षों में कई बार इसमें कई बार संशोधन हुआ है।