![]() |
सोर्स गूगल इमेजेज |
बॉलीवुड (Bollywood)
से दुखद खबर है। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant
Singh Rajput) ने मुंबई स्थित अपने घर में
आत्महत्या (Suicide) कर ली। उनके आत्महत्या
करने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस छानबीन में जुट गई है। लेकिन उनके
इस कदम ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री अवाक कर दिया है। सुशांत सिंह राजपूत (Sushant
Singh Rajput) ने बहुत तेजी से लोकप्रियता
हासिल की थी। एक्टिंग की दुनिया में उनकी करियर को देखें तो उन्होंने 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के डेली सोप में काम किया, वास्तविक रूप से उनको पहचान एकता कपूर के धारावाहिक
'पवित्र रिश्ता' से मिली। इस धारावाहिक के बाद सुशांत सिंह राजपूत
(Sushant Singh Rajput) को मिली शोहरत ने
फिल्मों में भी काम दिलाना शुरू कर दिया। फिल्म 'काय पो छे' से उन्होंने अपना
बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिर उन्होंने 'शुद्ध देसी रोमांस' में वाणी कपूर और
परिणीति चोपड़ा के साथ काम किया था।
सुशांत सिंह राजपूत
(Sushant Singh Rajput) सबसे ज्यादा तब लोकप्रिय
हुए जब उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी (रूस् ष्ठद्धशठ्ठद्ब) की बायोपिक में काम किया था।
इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को लगातार फिल्में मिलती गई। 'सोनचिडिय़ा', 'छिछोरे', 'केदारनाथ'
जैसी उनकी प्रमख फिल्में हैं। अगली फिल्म 'चंदा मामा दूर के' रिलीज होने वाली थी, लेकिन शूटिंग बजट के अभाव में रोक दी गई थी।